दुबई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक सुरक्षा को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
इस प्लेटफॉर्म को Dubai Police की साइबरक्राइम डिपार्टमेंट ने तैयार किया है। यह अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। वेबसाइट: https://ecrimehub.gov.ae/ar. इसमें साइबर सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, सामान्य फ्रॉड स्कीम की पहचान, और उनसे बचने के तरीके बताए गए हैं।
किसके लिए है यह मंच?
यह प्लेटफॉर्म समाज के हर वर्ग के लिए बनाया गया है, जैसे:
-
बच्चे
-
माता-पिता
-
आम नागरिक
-
कारोबारी
-
कर्मचारी
-
सोशल मीडिया और इंटरनेट उपयोगकर्ता
दुबई पुलिस के उपकमांडर मेजर जनरल हरेब अल शामसी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मरी (कमांडर-इन-चीफ, दुबई पुलिस) के निर्देशों पर शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य लोगों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना है।
मुख्य उद्देश्य:
-
आम जनता को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान करना
-
बच्चों और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना
-
दुबई को सुरक्षित डिजिटल शहर बनाने की दिशा में कदम




