यूएई वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) और संघीय कर प्राधिकरण (Federal Tax Authority) ने घोषणा की है कि 2026 से मीठे पेयों पर एक्साइज टैक्स उनके अंदर मौजूद चीनी की मात्रा पर आधारित होगा। अब तक जो टैक्स 50% फिक्स्ड रेट के रूप में लगाया जाता था, उसे चीनी की वास्तविक मात्रा से जोड़ा जाएगा।
इस बदलाव का क्या है उद्देश्य
-
उत्पादकों को कम चीनी वाले पेय बनाने के लिए प्रेरित करना
-
उपभोक्ताओं को स्वस्थ आहार विकल्पों की ओर बढ़ावा देना
-
जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाना — मधुमेह, मोटापा जैसी बीमारियों से रोकथाम
तैयारी के लिए समय और समर्थन
-
यह नीति 2026 की शुरुआत से प्रभाव में आएगी।
-
सरकार ने कहा है कि”यूएई के सभी व्यवसायों को इस नई प्रणाली के लिए पर्याप्त तैयारी का समय दिया जाएगा।”
-
उत्पादक, आयातक और आपूर्तिकर्ता अपनी प्रणालियों को अपडेट, फॉर्मूलेशन की समीक्षा और टैक्स संरचना को समझने के लिए 33 महीने की अवधि में कार्य कर सकते हैं।
जनजागरूकता अभियान शुरू होंगे
-
टैक्स की इस नई प्रणाली को समझने और लागू करने के लिए सरकार की ओर से आधिकारिक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
-
सभी संबंधित पक्षों — निर्माता, वितरक, खुदरा विक्रेता और उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।




