बीते चार हफ्तों में यूएई में सोने के दाम Dh45 बढ़कर लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। सिर्फ इस महीने में ही करीब 10% की बढ़त हुई है। बुधवार की सुबह 22 कैरेट सोना Dh418.75 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना Dh452.25 प्रति ग्राम पर था। जो मंगलवार से सिर्फ Dh1 कम-ज्यादा है, लेकिन कीमतें बढ़ती कीमत की वजह से अब खरीददारों के लिए सोना खरीदना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।
भारत में भी बुधवार को 24 कैरेट सोना ₹11,569 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹10,605 प्रति ग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना रिकॉर्ड के करीब है और तीन दिन से लगातार बढ़त बना रहा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान, रूस से जुड़ी बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति, ब्याज दरों में कटौती, केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद, गोल्ड ETF की बढ़ती मांग और चीन द्वारा विदेशी सोने का भंडार रखने की खबरों ने कीमतों को ऊपर धकेला है। चांदी भी तेजी में है, जिससे सोना-चांदी दोनों इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कमोडिटी बन गए हैं।




