हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो कोच में रिल्स, डांस क्लिप या अन्य वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
रिल्स बनाने पर क्यों पर लगी रोक
दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो कोचों में वीडियो और रिल्स बनाने पर रोक लगाई है ताकि यात्रियों की सुविधा और अनुशासन बनाए रखा जा सके। DMRC के Principal Executive Director, Corporate Communications, अनुज दयाल ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि अन्य यात्रियों को असुविधा न हो। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग मेट्रो कोच में डांस, लिप-सिंक या स्टंट्स करते नजर आते हैं। DMRC के बयान के अनुसार, “रिल्स बनाना, डांस वीडियो या इस प्रकार की कोई भी गतिविधि सख़्त रूप से प्रतिबंधित है।” DMRC अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो में शूटिंग करने पर Metro Railways Act, 2002 के तहत “अन्य यात्रियों के लिए परेशानियां पैदा करने” के आधार पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
मेट्रो में अनुचित व्यवहार
सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे देखे गए हैं, जिनमें यात्रियों का अनुचित व्यवहार देखा गया जैसे मेट्रो में शराब पीना, उबला हुआ अंडा खाना, या बिना शर्ट के लड़ाई करना। ये सभी गतिविधियां मेट्रो के शिष्टाचार और सार्वजनिक स्थान के अनुशासन के खिलाफ हैं।
DMRC ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो कोच सिर्फ़ यात्री यात्रा के लिए हैं, न कि मनोरंजन या सोशल मीडिया सामग्री बनाने के लिए। ये गतिविधिया न केवल अन्य यात्रियों को असुविधा पहुंचाती हैं, बल्कि दिल्ली मेट्रो की छवि को भी धूमिल करती हैं।




