• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

यूएई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बिगड़ते मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट

यूएई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बिगड़ते मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 13, 2025
in UAE
0
यूएई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बिगड़ते मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट

यूएई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बिगड़ते मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट

0
SHARES
75
VIEWS

यूएई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बिगड़ते मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 13, 2025

रविवार को यूएई के कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई। अबू धाबी, दुबई और शारजहां में खराब मौसम रहा। घने बादल छाये रहे, तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ वक्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने जानकारी दी कि यह मौसम एक सतही निम्न दबाव प्रणाली और ऊपरी हवा के दबाव के कारण हो रहा है। कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अबू धाबी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि दुबई और शारजाह में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

घाटियों और पानी वालों इलाकों में ना जायें 

खराब मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वो पानी भरने वाले इलाकों में न जायें। NCM ने ड्राइवरों को भी सलाह दी है कि वे पानी भरे या फिसलन भरे रास्तों से बचें। सोशल मीडिया पर रस अल खैमा और फुजैरा की बारिश के वीडियो भी शेयर किए गए।


बारिश या बिजली गिरने के दौरान घर से बाहर ना निकलें 

बारिश या बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें। घाटियों या पानी भरने वाली जगहों में न जाएं। ड्राइवर स्पीड लिमिट का पालन करें और सड़क पर फिसलन से बचें। तेज हवा या धूलभरी आंधी के दौरान वाहन की दूरी बनाए रखें। ब्रेक, टायर और हेडलाइट्स की जांच करें।

ड्राइविंग के दौरान रखें सावधानी

गाड़ी धीरे चलाएं और आगे की गाड़ी से दूरी बनाए रखें। पानी भरी सड़कों से बचें। अगर पानी से गुज़रना पड़े, तो बाद में ब्रेक चेक करें। इमरजेंसी के अलावा हेजर्ड लाइट्स का इस्तेमाल न करें। धूलभरी आंधी के दौरान हेडलाइट्स चालू रखें और खिड़कियां बंद रखें। धीमी रफ्तार में चलें और बार-बार लेन न बदलें।

13 से 16 अक्टूबर के मौसम का पूर्वानुमान

सोमवार, 13 अक्टूबर:
मौसम साफ से लेकर आंशिक बादलों वाला रहेगा। उत्तर, पूर्व और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बादल बन सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। रात में नमी बढ़ेगी और कुछ जगहों पर कोहरा या धुंध पड़ सकती है। हवाएं 15–30 किमी/घं. की रफ्तार से चलेंगी और कभी-कभी 55 किमी/घं. तक तेज हो सकती हैं। समुद्र में लहरें हल्की से मध्यम रहेंगी।

मंगलवार, 14 अक्टूबर:
मौसम लगभग वैसा ही रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रात में नमी बढ़ने से तटीय और अंदरूनी जगहों पर धुंध या कोहरा छा सकता है। हवाएं 15–30 किमी/घं. की रफ्तार से चलेंगी।

बुधवार, 15 अक्टूबर:
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा हो सकता है। हवाएं दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर बदलेंगी, रफ्तार 10–25 किमी/घं. रहेगी।

गुरुवार, 16 अक्टूबर:
आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। रात और सुबह के समय नमी ज्यादा रहेगी। हवाएं हल्की से मध्यम रहेंगी।

ShareTweetSendShare
Previous Post

दुबई से जारी हर वीजा पर लगाया जायेगा ग्लोबल विलेज सीजन 30 का लोगो

Next Post

दुबई में फ्लाइंग कार की उड़ान रही सफल, हर किसी का फ्लाइंग में बैठने का सपना होगा पूरा

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

World

बलूच विद्रोही महिलाओं ने पाक सैनिकों पर बोला बड़ा हमला, ISI हेडक्वार्टर को बनाया निशाना

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज-2' के तहत सुरक्षा बलों पर अब तक का...

Read moreDetails

London से Bengaluru आ रही Air India फ्लाइट में बड़ी खराबी, इंजन स्विच में आई दिक्कत के बाद विमान Ground

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Airport T-3 Update: अब T-3 से नहीं उड़ेंगी कई डोमेस्टिक फ्लाइट्स, Pier-C हुआ इंटरनेशनल, जानिए नया रूट

फ़रवरी 3, 2026

भारत-पाक मैच न होने पर होगा 2200 करोड़ का नुकसान, Broadcaster JioStar को लगेगा बड़ा झटका

फ़रवरी 3, 2026
Next Post
दुबई में फ्लाइंग कार की उड़ान रही सफल, हर किसी का फ्लाइंग में बैठने का सपना होगा पूरा

दुबई में फ्लाइंग कार की उड़ान रही सफल, हर किसी का फ्लाइंग में बैठने का सपना होगा पूरा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906