Saudi Arabia और अन्य देशों ने गाजा पर दिया बड़ा बयान, मानवीय मदद और सीजफायर की मांग
संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, सऊदी अरब, कतर, मिस्र, तुर्किये, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने एक साथ मिलकर गाजा की स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। इन देशों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए साफ शब्दों में कहा है कि गाजा में मानवीय मदद बिना किसी रोक-टोक के पहुंचनी चाहिए। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में हो रही कार्रवाई और युद्धविराम को लेकर भी सख्त संदेश दिया गया है।
संयुक्त बयान में किन बातों पर दिया गया जोर?
इस साझा बयान में गाजा के हालात को सुधारने के लिए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर आम लोगों तक मदद पहुंचाने पर दिया गया है।
- गाजा में करीब 19 लाख लोग विस्थापित हैं, जिन्हें तुरंत खाने और दवा की जरूरत है।
- संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRWA को गाजा और वेस्ट बैंक में काम करने की पूरी छूट मिलनी चाहिए।
- मानवीय सहायता को रोकने वाले किसी भी कदम को तुरंत हटाया जाना चाहिए ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके।
सीजफायर और वेस्ट बैंक पर क्या है मांग?
इन देशों ने गाजा में चल रहे संघर्ष को रोकने और शांति बहाली के लिए भी अपनी बात रखी है। बयान में स्पष्ट कहा गया है कि नियमों का पालन होना जरूरी है।
- सभी देशों ने मांग की है कि गाजा में युद्धविराम समझौते का पूरी तरह से पालन होना चाहिए।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2803 के तहत पूर्ण सीजफायर लागू किया जाए।
- वेस्ट बैंक में इजरायल की तरफ से हो रही एकतरफा कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे तुरंत रोकने को कहा गया है।




