Dubai RTA ने खोला नया ब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 113 सेकंड का इंतजार अब 52 सेकंड में खत्म
Dubai में गाड़ी चलाने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। Roads and Transport Authority (RTA) ने Al Qudra Road और Arabian Ranches के पास एक नया ब्रिज खोल दिया है। रविवार को शुरू हुआ यह पुल 600 मीटर लंबा है और इसमें आने-जाने के लिए चार-चार लेन बनी हैं। RTA के डायरेक्टर जनरल Mattar Al Tayer ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का मकसद सड़कों पर भीड़भाड़ कम करना और लोगों का सफर आसान बनाना है।
👉: Sharjah में Lulu मॉल के उद्घाटन पर यूसुफ अली ने बच्ची को गिफ्ट किया iPhone 17, वीडियो हुआ वायरल।
नए ब्रिज से कितना समय बचेगा
इस नए ब्रिज के खुलने से ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। पहले इस चौराहे पर गाड़ियाँ एक घंटे में 6,600 गुजरती थीं, लेकिन अब यह क्षमता बढ़कर 19,200 गाड़ियाँ प्रति घंटा हो गई है। आम लोगों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सिग्नल पर रुकने का समय भी कम हो गया है।
RTA के आंकड़ों के मुताबिक, पहले यहाँ रुकने का समय 113 सेकंड था, जो अब घटकर सिर्फ 52 सेकंड रह गया है। इसके अलावा, पूरे 11.6 किलोमीटर के इस रास्ते को पार करने में पहले जहाँ 9.4 मिनट लगते थे, अब वह सफर सिर्फ 2.8 मिनट में पूरा हो जाएगा।
किन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक ब्रिज तक सीमित नहीं है। RTA ने बताया है कि 15 फरवरी 2026 को Sheikh Zayed bin Hamdan Al Nahyan Street के इंटरसेक्शन पर एक और पुल खोला जाएगा। कुल मिलाकर इस पूरे प्रोजेक्ट पर 798 मिलियन दिरहम का खर्च आया है।
इन नए सुधारों से आसपास के कई रिहायशी इलाकों को फायदा मिलेगा। इनमें प्रमुख रूप से Arabian Ranches, Dubai Studio City, Dubai Motor City, DAMAC Hills, Mudon और The Sustainable City शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 4 लाख लोग इन नई सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और अपने घर या ऑफिस जल्दी पहुँच सकेंगे।




