Ramadan 2026: भारत, पाकिस्तान और UAE में कितने घंटे का होगा रोज़ा, जानिए पूरी लिस्ट
रमज़ान 2026 का पवित्र महीना फरवरी के मध्य में शुरू होने वाला है। चाँद दिखने के आधार पर इसकी शुरुआत 18 या 19 फरवरी से हो सकती है। इस साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रोज़े की अवधि यानी ‘Fasting Hours’ अलग-अलग होगी। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों और अपने देश में रहने वाले लोगों के लिए सहरी और इफ्तार के समय का अंतर जानना जरूरी है। इस बार फिलीपींस में रोज़े का समय सबसे कम रहने की उम्मीद है।
👉: बांग्लादेश में 18 महीने बाद बनी सरकार, खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने ली PM पद की शपथ।
किस देश में कितने घंटे का होगा रोज़ा?
आंकड़ों के मुताबिक इस साल फिलीपींस में रोज़े का समय सबसे कम रहने वाला है, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में यह समय थोड़ा लंबा होगा। भारत और यूएई में समय लगभग एक जैसा रहने का अनुमान है। नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि किस देश में रोज़ा लगभग कितने घंटे का होगा।
| देश (Country) | समय (Duration) |
|---|---|
| Philippines | 12 घंटे 30 मिनट – 12 घंटे 55 मिनट |
| UAE | 12 घंटे 40 मिनट – 13 घंटे 20 मिनट |
| India | 12 घंटे 40 मिनट – 13 घंटे 20 मिनट |
| Pakistan | 12 घंटे 55 मिनट – 13 घंटे 35 मिनट |
| Bangladesh | 12 घंटे 50 मिनट – 13 घंटे 35 मिनट |
| Afghanistan | 12 घंटे 50 मिनट – 13 घंटे 35 मिनट |
| Egypt | 12 घंटे 50 मिनट – 13 घंटे 35 मिनट |
| Iraq | 12 घंटे 45 मिनट – 13 घंटे 30 मिनट |
UAE और अन्य देशों में रमज़ान से जुड़े नियम और तारीखें
अफगानिस्तान और UAE जैसे देशों में रमज़ान की तारीखों को लेकर अपडेट आए हैं। अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 18 फरवरी से रमज़ान शुरू होने की बात कही है, वहीं फिलीपींस और मिस्र में 19 फरवरी से शुरुआत हो सकती है। प्रवासी कामगारों के लिए भी कुछ नियम बदले हैं।
- United Arab Emirates (UAE): यहाँ प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के काम के घंटों में रोजाना दो घंटे की कटौती की गई है। सरकारी कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को काम का समय कम रहेगा।
- India & Pakistan: भारत और पाकिस्तान में चाँद दिखने के हिसाब से 18 या 19 फरवरी से पहला रोज़ा रखा जाएगा। यहाँ रोज़े का समय 12.5 से 13.5 घंटे के बीच रहेगा।
- Philippines: यहाँ सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों को फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की सुविधा दी गई है, यानी वे अपनी सहूलियत के हिसाब से शिफ्ट चुन सकते हैं।




