Sharjah में जल्द चलेंगी Air Taxi, 45 मिनट का सफर होगा 10 मिनट में, शेख सुल्तान ने दी मंजूरी
Sharjah में अब ट्रैफिक जाम से बचने और सफर को आसान बनाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। Sharjah Executive Council (SEC) ने 17 फरवरी 2026 को एयर टैक्सी (Air Taxi) प्रोजेक्ट के लिए एक विशेष स्टडी को मंजूरी दे दी है। इस बैठक की अध्यक्षता शारजाह के क्राउन प्रिंस और डिप्टी रूलर शेख सुल्तान बिन मोहम्मद बिन सुल्तान अल कासिमी ने की। इस प्रोजेक्ट का मकसद अमीरात में आधुनिक एयर ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार करना है, जिससे घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो सकेगा।
🗞️: Saudi Crown Prince MBS ने मस्जिद-ए-नबवी में की नमाज, रियाद उल जन्नत पहुंचकर की जियारत।
किराए और रूट को लेकर क्या है तैयारी?
काउंसिल ने जिस स्टडी को मंजूरी दी है, उसका मुख्य फोकस Air Taxi के किराए (Fare Structure) को तय करना है। सरकार की कोशिश है कि यह सर्विस केवल अमीरों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे “किफायती और टिकाऊ” बनाया जाए।
- दुबई में Air Taxi का शुरूआती किराया 400 से 550 दिरहम (AED) प्रति सीट होने का अनुमान है, जो रूट पर निर्भर करेगा।
- शारजाह भी इसी तर्ज पर किराए का ढांचा तैयार कर रहा है ताकि यह प्रीमियम राइड-शेयरिंग जैसा हो सके।
- इस सर्विस से एक शहर से दूसरे शहर जाने में लगने वाला 45 मिनट का समय घटकर सिर्फ 10-12 मिनट रह जाएगा।
- यात्रियों के साथ-साथ यह प्रोजेक्ट जरूरी सामान और कार्गो (Cargo) को भी तेजी से पहुँचाने पर काम करेगा।
कब तक शुरू होगी Air Taxi सर्विस?
UAE में एयर टैक्सी को लेकर तैयारियां काफी तेज हैं। General Civil Aviation Authority (GCAA) के अनुसार, एयर टैक्सी विमानों का सर्टिफिकेशन 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) तक पूरा हो जाएगा।
शारजाह अब दुबई, अबू धाबी और रास अल खैमाह के बाद एयर टैक्सी लाने वाला चौथा अमीरात बन गया है। जहाँ दुबई में 2026 के अंत तक कमर्शियल सर्विस शुरू होने की उम्मीद है, वहीं शारजाह में इस साल के अंत तक बुनियादी ढांचा और सर्टिफिकेशन का काम शुरू हो सकता है। सुरक्षा के लिए GCAA और अमेरिकी मानकों (FAA) का पालन किया जा रहा है। शुरुआत में इन टैक्सी को पायलट उड़ाएंगे, लेकिन भविष्य में ये पूरी तरह से ऑटोमैटिक (बिना पायलट) हो सकती हैं।




