Kuwait में सायरन बजने के बाद बैंकों ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बंद रहेगी सेवाएं?
कुवैत में 28 फरवरी 2026 को सायरन बजने और क्षेत्रीय तनाव की खबरों के बीच आम लोगों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर चिंता देखी गई है। हालांकि, बैंकिंग सूत्रों ने साफ कर दिया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। सभी बैंकों का कामकाज और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बढ़ा दी गई है, लेकिन सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गई है।
📰: ओमान के विदेश मंत्री ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा- यह आपकी जंग नहीं, शांति वार्ता हुई फेल।
क्या ऑनलाइन और ब्रांच की सेवाएं चालू रहेंगी?
कुवैत के प्रमुख अखबार Al-Jarida को बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि सभी डिजिटल चैनल 24 घंटे और सातों दिन (24/7) काम कर रहे हैं। आप मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। इसके साथ ही, आधिकारिक कामकाजी दिनों (working days) में बैंकों की शाखाएं भी अपने तय समय पर खुलेंगी। सेंट्रल बैंक ऑफ कुवैत (CBK) की तरफ से अभी तक कोई भी ऐसा निर्देश नहीं आया है जिसमें बैंकों को बंद करने या सेवाओं को रोकने की बात कही गई हो।
इमरजेंसी प्लान और नियमों पर अपडेट
स्थानीय बैंकों ने किसी भी तकनीकी दिक्कत या सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए अपने ‘इमरजेंसी प्लान’ लागू कर दिए हैं। फेडरेशन ऑफ बैंक और सेंट्रल बैंक के बीच लगातार तालमेल बना हुआ है ताकि वित्तीय व्यवस्था स्थिर रहे। इसके अलावा, एक्सचेंज और लेनदेन से जुड़ा एक नियम भी ध्यान में रखना जरूरी है:
- कैश लिमिट: 2 फरवरी 2026 से एक्सचेंज फर्मों में दैनिक नकद सीमा 3,000 KD से घटाकर 1,000 KD कर दी गई थी, जो अभी भी लागू है।
- सिस्टम की तैयारी: बैंकों का सिस्टम हाई वॉल्यूम ट्रांजैक्शन संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- आधिकारिक सलाह: लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।




