Emirates Flight Update: दुबई से फंसी हुई फ्लाइट्स फिर शुरू, अमीरात ने जारी की जरुरी चेतावनी, एयरपोर्ट जाने से पहले पढ़ें
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारी तनाव और उड़ानों के रद्द होने के बाद अब यात्रियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। Emirates एयरलाइन ने सोमवार, 2 मार्च की शाम से अपनी कुछ सीमित उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। हालांकि, एयरलाइन ने साफ कहा है कि अभी सभी उड़ानें सामान्य नहीं हुई हैं और धीरे-धीरे ही संचालन को बढ़ाया जाएगा। जो यात्री पिछले कुछ दिनों से फंसे हुए थे, उन्हें अब उनके बुकिंग के समय के हिसाब से प्राथमिकता दी जा रही है।
📰: Dubai Airports से फ्लाइट्स शुरू होने पर आया बड़ा अपडेट, एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम।
किन यात्रियों को पहले मिलेगी सीट?
Emirates ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों की बुकिंग पहले की थी, उन्हें सबसे पहले सीट दी जाएगी। एयरलाइन खुद उन यात्रियों से संपर्क कर रही है जिन्हें इन उड़ानों में जगह मिली है। आपको ईमेल या SMS के जरिए सीधी जानकारी दी जाएगी।
सबसे जरुरी बात यह है कि अगर आपको एयरलाइन की तरफ से कोई मैसेज या कन्फर्मेशन नहीं मिला है, तो कृप्या एयरपोर्ट न जाएं। दुबई एयरपोर्ट और Emirates दोनों ने यात्रियों से सख्त अनुरोध किया है कि भीड़ से बचने के लिए बिना कन्फर्म टिकट और समय की जानकारी के एयरपोर्ट पर आने से बचें।
टिकट रिफंड और तारीख बदलने के नियम
अगर आपकी फ्लाइट 1 मार्च से 5 मार्च के बीच थी, तो एयरलाइन आपको बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के तारीख बदलने का मौका दे रही है। आप अपनी यात्रा को 20 मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ और विकल्प भी दिए हैं:
- जो यात्री अपनी टिकट कैंसिल करना चाहते हैं, उन्हें पूरा पैसा वापस (Full Refund) मिलेगा।
- अगर आपने टिकट सीधे Emirates से बुक की है, तो रिफंड की प्रक्रिया वेबसाइट से हो जाएगी।
- ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक की गई टिकट के लिए आपको अपने एजेंट से बात करनी होगी।
एयरपोर्ट और सुरक्षा पर ताजा जानकारी
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के टर्मिनल 3 पर हाल ही में हुए एक वाकये के कारण मामूली नुकसान हुआ था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा कारणों से UAE के हवाई क्षेत्र को कुछ समय के लिए सीमित किया गया था, जिसे अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है।
अबु धाबी से Etihad Airways ने भी अपनी 16 उड़ानें शुरू कर दी हैं। भारतीय यात्रियों और अन्य प्रवासियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर ‘Manage Your Booking’ में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें ताकि उन्हें फ्लाइट के बारे में तुरंत सही अपडेट मिल सके।




