UAE ने हवा में ही मार गिराए 175 ईरानी मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया हमलों का डरावना आंकड़ा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार, 4 मार्च 2026 को ईरानी हमलों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से अब तक UAE की तरफ 198 बैलिस्टिक मिसाइल दागे गए, जिनमें से 175 को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है। देश की सुरक्षा प्रणाली ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया है, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
🚨: NATO ने तुर्की की तरफ आ रही ईरानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया, Hatay में गिरा मलबा।
जानिए अब तक कितना हुआ नुकसान और कितने ड्रोन गिराए गए
रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि ईरानी हमलों में मिसाइलों के अलावा भारी संख्या में ड्रोन का भी इस्तेमाल हुआ है। कुल 941 ड्रोन डिटेक्ट किए गए, जिनमें से 876 को मार गिराया गया। हालांकि, कुछ मिसाइल और ड्रोन रिहायशी इलाकों में भी गिरे हैं। इन हमलों में अब तक 3 लोगों की जान गई है, जो पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक थे। इसके अलावा 78 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
- बैलिस्टिक मिसाइल: 198 डिटेक्ट हुए, 175 हवा में नष्ट किए गए।
- ड्रोन (UAVs): 941 डिटेक्ट हुए, 876 नष्ट किए गए।
- क्रूज मिसाइल: 8 डिटेक्ट हुए और सभी 8 नष्ट कर दिए गए।
- जानी नुकसान: 3 विदेशी नागरिकों की मौत और 78 घायल।
पिछले 24 घंटे के हालात और सरकार की चेतावनी
बुधवार को ही UAE के एयर डिफेंस ने 3 बैलिस्टिक मिसाइल और 129 ड्रोन को ट्रैक किया। इनमें से ज्यादातर को इंटरसेप्ट कर लिया गया। अबू धाबी और दुबई के कुछ रिहायशी इलाकों में छर्रे गिरने से नुकसान की खबरें भी आई हैं। UAE सरकार ने साफ किया है कि नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और सेना हाई अलर्ट पर है।
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि UAE इन हमलों का जवाब देने का पूरा अधिकार रखता है। वहां रहने वाले भारतीय और अन्य लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक खबरों पर भरोसा करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। धमाकों की आवाज अक्सर मिसाइल इंटरसेप्ट करने की वजह से आती है, इसलिए घबराने के बजाय सतर्क रहना जरूरी है।




