Dubai Awqaf ने साइन किया 200 मिलियन दिरहम का एग्रीमेंट, मस्जिदों के लिए शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट
दुबई में The Endowment and Minors’ Trust Foundation (Awqaf Dubai) ने एक अहम फैसला लेते हुए रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों के साथ लंबी अवधि के इन्वेस्टमेंट कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। इस समझौते के तहत 200 मिलियन दिरहम की लागत से नए एंडोमेंट (Waqf) प्रोजेक्ट्स बनाए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स से जो भी कमाई होगी, उसका पूरा इस्तेमाल दुबई की मस्जिदों को सपोर्ट करने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में किया जाएगा। यह कदम 5 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर उठाया गया है।
🚨: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बम, B-52 स्ट्राइक के बाद खाड़ी में तनाव बढ़ा।
कहां बनेंगे ये नए प्रोजेक्ट्स?
ये नए एंडोमेंट प्रोजेक्ट्स दुबई के Al Aweer और Wadi Al Amardi इलाकों में बनाए जाएंगे। योजना के मुताबिक, इन जगहों पर इंटीग्रेटेड कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तैयार किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य वक्फ की संपत्तियों को बढ़ाना है ताकि समाज और धार्मिक कार्यों के लिए लगातार फंड मिलता रहे। Awqaf Dubai के सेक्रेटरी-जनरल Ali Al Mutawa ने कहा है कि यह रणनीति मस्जिदों के लिए स्थायी वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद करेगी।
कॉन्ट्रैक्ट और रिटर्न से जुड़ी खास बातें
साइन किए गए एग्रीमेंट के अनुसार, प्राइवेट डेवलपमेंट कंपनियां इन निवेशों को 20 साल की अवधि तक मैनेज करेंगी। इन प्रोजेक्ट्स से सालाना 10% रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बीच सहयोग का एक उदाहरण है, जिससे कमर्शियल इन्वेस्टमेंट के जरिए मस्जिदों की जरूरतों को लंबे समय तक पूरा किया जा सकेगा। अधिकारीयों का मानना है कि इससे वक्फ सिस्टम और मजबूत होगा।




