Saudi Arabia में बड़ा मिसाइल हमला, 2 बांग्लादेशी की मौत, 12 लोग घायल
सऊदी अरब के मध्य हिस्से में स्थित अल-खर्ज (Al-Kharj) शहर में एक मिसाइल हमले की खबर सामने आई है। 8 मार्च 2026 को हुए इस हमले में दो विदेशी नागरिकों की जान चली गई है, 2 बांग्लादेशी नागरिक शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय तनाव के बीच यह हमला हुआ है, जिससे वहां काम करने वाले प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
🚨: कतर के समर्थन में आया फ्रांस, राष्ट्रपति मैक्रों ने किया फोन और भेजी अपनी सेना।
हमले में कितना नुकसान हुआ है?
सऊदी अरब के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कुल दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में एक भारत का नागरिक था और दूसरा बांग्लादेश का। इसके अलावा हमले में 12 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जो सभी बांग्लादेशी बताए जा रहे हैं।
सऊदी डिफेंस के बयान के अनुसार, एक ‘military projectile’ रिहायशी इलाके में गिरा। यह हमला एक मेंटेनेंस कंपनी के कंपाउंड पर हुआ जहां मजदूर और कर्मचारी रहते थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने रडार सिस्टम को निशाना बनाया था, लेकिन इसका असर रिहायशी इलाके पर पड़ा है।
सऊदी में रह रहे लोगों के लिए क्या है अपडेट?
इस घटना के बाद सऊदी अरब के अल-खर्ज और पूर्वी इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए हैं। वहां रह रहे विदेशी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे Civil Defense के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। जब भी सायरन बजे या मोबाइल पर अलर्ट आए, तो सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
भारतीय और बांग्लादेशी Embassy ने बताया है कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा, कई बड़ी शिपिंग लाइनों ने फारस की खाड़ी में अपना कामकाज रोका है और हवाई रास्तों में भी बदलाव किया गया है। लोगों को अभी अल-खर्ज की तरफ गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है।




