Oman News: ओमान के Salalah Port पर गिराए गए ड्रोन, फ्यूल टैंक पर हुआ हमला, कोई हताहत नहीं
ओमान के सलालाह पोर्ट (Salalah Port) पर ड्रोन से हमले की घटना सामने आई है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कुछ ड्रोन मार गिराए गए हैं. इस दौरान पोर्ट पर मौजूद फ्यूल टैंक को भी निशाना बनाया गया. हालांकि राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
हमले में क्या नुकसान हुआ?
ओमान ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक सलालाह पोर्ट पर ये ड्रोन हमले हुए हैं. हमले के दौरान ड्रोन ने वहां रखे फ्यूल टैंक पर स्ट्राइक किया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया. आधिकारिक बयान के अनुसार इस हमले में केवल फ्यूल टैंक को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
प्रवासियों और कर्मचारियों के लिए क्या है अपडेट?
गल्फ देशों में रहने वाले और वहां काम करने वाले भारतीयों के लिए ऐसी खबरें चिंता बढ़ा देती हैं. अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. पोर्ट पर काम करने वाले सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं. गल्फ देशों में नौकरी करने वाले लोग और उनके परिवार इस खबर से राहत महसूस कर सकते हैं कि किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ है.




