Kuwait Flight Update: कुवैत में फँसे भारतीयों के लिए नई व्यवस्था, एम्बेसी ने एयरलाइंस के साथ बनाया प्लान
Kuwait में एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां रह रहे भारतीयों के लिए इंडियन एम्बेसी ने एक अहम कदम उठाया है. एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने 11 मार्च 2026 को Jazeera Airways के साथ एक विशेष मीटिंग की. इस मीटिंग का मकसद कुवैत में फँसे भारतीय प्रवासियों की सुरक्षित यात्रा और फ्लाइट के संचालन को सुनिश्चित करना है. कुवैत का एयरस्पेस 28 फरवरी 2026 से सुरक्षा कारणों से बंद है, जिसके बाद से ही एम्बेसी लगातार एयरलाइंस कंपनियों के साथ संपर्क में है.
फ्लाइट्स और टिकट कैंसिलेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी
कुवैत से सीधे उड़ानें बंद होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रियाद जैसे दूसरे रास्तों से 12 मार्च 2026 से सेवाएं शुरू की जा रही हैं. एयर इंडिया और इंडिगो भी इस काम में मदद कर रही हैं. 1 से 7 मार्च के बीच खाड़ी देशों से 52 हजार से ज्यादा भारतीय सफलतापूर्वक स्वदेश लौट चुके हैं. जो लोग अब टिकट बुक करना चाहते हैं या कैंसल करना चाहते हैं, उनके लिए नियम साफ कर दिए गए हैं.
- Jazeera Airways का कुवैत से कोच्चि, मुंबई या दिल्ली का वन-वे इकोनॉमी टिकट 32 से 40 KWD (करीब 9 हजार से 12 हजार रुपये) के बीच है.
- पीक सीजन या तुरंत बुकिंग पर यह किराया 55 KWD के पार भी जा सकता है.
- फ्लाइट के समय से 4 दिन पहले टिकट कैंसल या बदलने पर 17 से 19 KWD का चार्ज देना होगा.
- अगर फ्लाइट में 1 से 3 दिन बचे हैं, तो यह कैंसिलेशन चार्ज बढ़कर 20 से 22 KWD हो जाएगा.
- आंशिक कैंसिलेशन पर कुल किराए का 70 प्रतिशत या उड़े हुए हिस्से का वन-वे किराया काटा जाएगा.
एम्बेसी की एडवाइजरी और हेल्प लाइन नंबर
इंडियन एम्बेसी कुवैत सरकार के साथ मिलकर ट्रांजिट में फँसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम कर रही है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसके लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूम भी बनाया है. एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने साफ कहा है कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. कुवैत में मौजूद सभी चार इंडियन कॉन्सुलर एप्लीकेशन सेंटर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.
- एम्बेसी ने भारतीयों से अपील की है कि वे बेवजह बाहर न निकलें और किसी भी तरह की एरियल फोटोग्राफी या ड्रोन का इस्तेमाल न करें.
- किसी भी आपात स्थिति के लिए 24 घंटे और सातों दिन चालू रहने वाला हेल्पलाइन नंबर +965 6550 1946 जारी किया गया है, जिसपर कॉल या WhatsApp कर सकते हैं.
- 7 से 11 मार्च के बीच होने वाली CBSE कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी गई है और 7 मार्च की कक्षा 12 की परीक्षा टाल दी गई है.
- एम्बेसी ने सख्त हिदायत दी है कि लोग अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.




