Bahrain Alert: बहरीन में अचानक बजने लगे सायरन, सरकार ने लोगों को तुरंत सुरक्षित जगह जाने का दिया निर्देश
बहरीन में 14 मार्च 2026 को अचानक कई इलाकों में सायरन बजने लगे। इसके बाद वहां रहने वाले आम लोगों और प्रवासियों के बीच थोड़ी घबराहट देखने को मिली। हालात को देखते हुए बहरीन के आंतरिक मंत्रालय (MOI) ने तुरंत एक एडवाइजरी जारी की। सरकार ने सभी नागरिकों और वहां काम करने वाले प्रवासियों को शांत रहने और तुरंत किसी सुरक्षित जगह या शेल्टर में जाने को कहा है।
🗞️: Trump का बड़ा ऐलान, ईरान की सेना को पूरी तरह किया तबाह, UAE के पोर्ट्स पर मंडराया ख़तरा।
क्या है मामला और सरकार ने क्या निर्देश दिया?
अधिकारियों के अनुसार, सायरन तब बजाए जाते हैं जब बहरीन की सीमा के अंदर कोई सीधा हवाई खतरा महसूस होता है। बाहर होने वाले हमलों पर सायरन नहीं बजते। बहरीन सरकार ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल और अन्य माध्यमों से गल्फ में रहने वाले प्रवासियों और नागरिकों के लिए कुछ जरूरी नियम जारी किए हैं।
- शांत रहें: किसी भी तरह का पैनिक न करें और समझदारी से काम लें।
- सुरक्षित जगह जाएं: सायरन की आवाज सुनते ही सबसे नजदीकी शेल्टर या सुरक्षित इमारत के अंदर चले जाएं।
- अफवाहों से बचें: केवल सरकारी और आधिकारिक न्यूज पर ही भरोसा करें।
डिफेंस फोर्स ने नष्ट किए मिसाइल और ड्रोन
बहरीन डिफेंस फोर्स (BDF) लगातार देश की सुरक्षा में तैनात है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी 2026 से लेकर अब तक बहरीन की तरफ आने वाले 124 मिसाइलों और 203 ड्रोन को हवा में ही नष्ट किया जा चुका है। यह पिछले 14 दिनों से चल रहे डिफेंस ऑपरेशन का हिस्सा है। हवा में नष्ट किए गए इन हथियारों का मलबा मनामा और मुहर्रक जैसे इलाकों में गिरा है। इससे कुछ गाड़ियों और संपत्तियों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
बैंक और जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी
इस माहौल के बीच भी बहरीन में आम जनजीवन को सामान्य रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। बहरीन बोर्स (शेयर बाजार) और अन्य प्रमुख बैंक जैसे एस्कान बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड अपनी सेवाएं जारी रखे हुए हैं। ये सभी संस्थान इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत काम कर रहे हैं। गल्फ में रहने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों को सलाह दी गई है कि वे नेशनल कम्युनिकेशन सेंटर (NCC) के अपडेट्स को फोलो करते रहें और बिना डरे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।




