Trump का बड़ा ऐलान, पहले ईरान का मुद्दा सुलझाएंगे, उसके बाद Cuba पर करेंगे फोकस
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अपनी विदेश नीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. Air Force One में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य पहले ईरान के साथ चल रहे मुद्दे को सुलझाना है. ईरान का मामला शांत होने के बाद ही अमेरिकी प्रशासन का पूरा फोकस Cuba पर होगा.
ईरान का मुद्दा है सबसे बड़ी प्राथमिकता
Trump प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध इस समय उनका टॉप एजेंडा है. फरवरी 2026 के अंत में अमेरिका और इजराइल के जॉइंट हमले के बाद से ईरान में हालात काफी तनावपूर्ण हैं.
Trump ने अपने बयान में कहा कि हम पहले ईरान का मामला खत्म करेंगे और फिर Cuba का रुख करेंगे. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जब तक Middle East में हालात स्थिर नहीं हो जाते, तब तक Cuba को लेकर कोई बड़ा कूटनीतिक या सैन्य कदम नहीं उठाया जाएगा.
Cuba को लेकर अमेरिका का आगे का प्लान क्या है
Cuba फिलहाल अमेरिका के कड़े एनर्जी ब्लॉकेड (energy blockade) का सामना कर रहा है. वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति Nicolás Maduro की गिरफ्तारी के बाद से Cuba की तेल सप्लाई पूरी तरह से कट चुकी है, जिससे वहां ईंधन की भारी कमी हो गई है.
Trump ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि Cuba के साथ या तो कोई डील होगी या फिर जो भी जरूरी होगा वो किया जाएगा. इस मामले को US Secretary of State Marco Rubio लीड कर रहे हैं.
अमेरिका के इस रुख को देखते हुए वॉशिंगटन में भी हलचल है. डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों ने कांग्रेस की बिना मंजूरी के Cuba पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए एक विशेष प्रस्ताव भी पेश किया है.




