Iran Military Strike: ईरान में US और इज़राइल का बड़ा हमला, 5 लोगो की मौत, Dubai Airport का ऑपरेशन भी हुआ सस्पेंड
ईरान के मरकज़ी (Markazi) प्रांत में अमेरिका (US) और इज़राइल (Israel) के संयुक्त हमलों में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई है और 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी और अल जज़ीरा ने साझा की है। इस मिलिट्री ऑपरेशन का कोड नाम ‘Operation Epic Fury’ रखा गया है। हमले का असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि गल्फ क्षेत्र और UAE में भी इसका असर देखने को मिला है।
किन शहरों में हुआ कितना नुकसान?
मरकज़ी प्रांत के कई अलग-अलग इलाकों में मुख्य रूप से हमले किए गए हैं, जिसमें आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।
- Arak City: सुबह करीब 4:30 बजे एक रिहायशी इलाके में मिसाइल गिरी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई।
- Mahallat City: यहां एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में 1 व्यक्ति की मौत हुई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Khomein City: इमाम रज़ा स्कूल पर हमला हुआ। स्कूल को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन वहां किसी की जान जाने की खबर नहीं है। आस-पास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
गल्फ देशों में रहने वालो पर क्या असर हुआ?
इस सैन्य तनाव का असर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी देखा गया है। अधिकारियों के अनुसार अबू धाबी में एक मिसाइल स्ट्राइक के कारण 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक ड्रोन की घटना के बाद कुछ समय के लिए Dubai International Airport पर उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा था, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने बताया कि यह ईरान के अंदर अब तक का सबसे बड़ा हमला था, जिसमें खास तौर पर ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया गया है।
ईरान और अमेरिका का क्या कहना है?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस हमले की निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि इस हमले से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने ईरान की ड्रोन बनाने की क्षमता को कम करके 20 प्रतिशत पर ला दिया है। इसके जवाब में ईरान के IRGC ने बयान दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पूरी तरह से उनके नियंत्रण में है और अमेरिकी जहाज अभी 300 से 400 मील की दूरी पर तैनात हैं।




