Saudi Arabia New Rule: सऊदी अरब का बड़ा निर्देश, आसमान में ड्रोन या मिसाइल दिखने पर तुरंत Tawakkalna ऐप पर करें रिपोर्ट
सऊदी अरब में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। अब आसमान में कोई भी संदिग्ध चीज जैसे ड्रोन या मिसाइल दिखने पर सीधा Tawakkalna ऐप के जरिए उसकी जानकारी दी जा सकती है। सऊदी न्यूज़ 50 की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नया फीचर Tawakkalna Services ऐप में जोड़ा गया है। इसका मकसद किसी भी खतरे की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत और सटीक लोकेशन भेजना है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tawakkalna ऐप में जुड़ा नया फीचर कैसे करेगा काम
यह नया फीचर Tawakkalna Services ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर एक्टिव कर दिया गया है। जो लोग सऊदी में रहते हैं, उनके पास ऐप का लेटेस्ट वर्जन और वेरिफाई किया हुआ Absher अकाउंट होना जरूरी है। अगर किसी को आसमान में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो उसे फोन कॉल करने के बजाय सीधा ऐप का इस्तेमाल करने को कहा गया है। ऐप के जरिए रिपोर्ट करने से घटना की लोकेशन सीधा गृह मंत्रालय (Ministry of Interior) और सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच जाती है।
इस सर्विस को SDAIA द्वारा संचालित किया जा रहा है और यह 24 घंटे काम करेगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, जिसमें आम जनता और प्रवासी नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
प्रवासियों और आम लोगों के लिए क्या हैं जरूरी निर्देश
सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि अगर ड्रोन या मिसाइल का कोई मलबा गिरता है, तो उसके पास जाने या उसका वीडियो बनाने से बचना चाहिए। लोगों को बस सुरक्षित दूरी से Tawakkalna ऐप में जाकर Reporting या Public Safety सेक्शन से इसकी जानकारी दे देनी है।
यह नियम सभी के लिए है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बिना किसी रुकावट के काम कर सके। गल्फ देशों में रहने वाले लोगों को हमेशा ऐसे स्थानीय नियमों का पालन करना चाहिए और अपने फोन में जरूरी ऐप को अपडेट रखना चाहिए।




