UAE : Four-wheel motorcycle पर भयानक स्टंट करता हुआ एक लापरवाह युवक गिरफ्तार, बच्चों को सावधान रखने की हिदायत
पुलिस ने four-wheel motorcycle पर भयानक स्टंट करते हुए एक लापरवाह युवक को गिरफ्तार किया
ट्रैफिक पुलिस लोगों को सावधान रहने की चेतावनी देती है और साथ ही ट्रैफिक से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील करती है. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग लापरवाही करने से बाज़ नहीं आते हैं. अबू धाबी पुलिस ने four-wheel motorcycle पर भयानक स्टंट करते हुए एक लापरवाह युवक को गिरफ्तार किया है .

पुलिस ने कहा है कि युवक को उसके इस हरकत के लिए सजा जरूर मिलेगी
बता दें कि अधिकारीयों ने फेसबुक के माध्यम से यह बताया है कि स्टंट करते हुए उस व्यक्ति का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस ने कहा है कि युवक को उसके इस हरकत के लिए सजा जरूर मिलेगी. पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को सावधान रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करना सिखाएं. साथ ही वाहन चालकों को भी सभी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है ताकि लोगों की सुरक्षा हो सके.



