UAE : मंगलवार को कोरोना के 1,968 मामले दर्ज़ किए गए, इस वर्ग के लिए वैक्सीन की बुकिंग है चालू, जल्द कराएं पंजीकरण
मंगलवार को कोरोना के 1,968 मामले दर्ज़ किए गए
संयुक्त अरब अमीरात स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 1,968 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 1,954 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और चार लोगों की मृत्यु हुई है। इसे मिलाकर अब तक कोरोना के कुल 572,804 मामले हो चुके हैं, कुल 552,479 मरीज़ ठीक हुए हैं और कुल 1,684 मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए Pfizer-BioNTech vaccine की बुकिंग चालू
मंत्रालय ने कहा है कि 12 से 15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए Pfizer-BioNTech vaccine की बुकिंग चालू है। मंत्रालय ने सभी निवासियों और प्रवासियों से कोरोना वैक्सीन लेने के साथ साथ नियमों के पालन करने की अपील की है।



