Punjab Police Action: अमृतसर ग्रेनेड हमले में 6 गिरफ्तार, पाकिस्तान की ISI चला रही थी आतंकी मॉड्यूल
पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. अमृतसर के भिंडी सैदा पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. DGP गौरव यादव के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे एक हैंडलर द्वारा चलाया जा रहा था.
अमृतसर में क्या हुआ था और किसने की साजिश?
यह घटना 29 और 30 मार्च 2026 की रात को हुई थी, जब अमृतसर के भिंडी सैदा पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका गया था. जांच में सामने आया कि आरोपियों को कट्टरपंथी बनाया गया था और पुलिस ठिकानों पर हमला करने के लिए पैसों का लालच दिया गया था. इस ऑपरेशन को अमृतसर रूरल और फरीदकोट पुलिस ने मिलकर पूरा किया.
कौन-कौन हुए गिरफ्तार और क्या हुई बरामदगी?
पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के अलग-अलग इलाकों से 6 आरोपियों को दबोचा है. पकड़े गए लोगों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई हैं. राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ. पुलिस ने सभी के खिलाफ UAPA, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है.
| गिरफ्तार आरोपी | पता |
|---|---|
| Baljit Singh | गांव चक डोगरा, अमृतसर |
| Prabh Singh | छोटा फतेहवाल, अमृतसर |
| Rajbir Singh | बाबा गुम चक बल्लारवाल, अमृतसर |
| Sukhpreet Singh | ठेहरा राजपूतान, अमृतसर |
| Ajaydeep Singh | लोपोके, अमृतसर |
| Sahib Singh | सरंगदेव, अमृतसर |




