UAE : प्रवेश के लिए 48 घंटे के अंदर का negative PCR test result आवश्यक, 1 अगस्त से लागू हो जाएगा नया नियम
मंत्रालयों में प्रवेश पर नया नियम जारी
Federal Authority for Government Human Resources (FAHR) ने गुरुवार को बताया कि UAE में federal government departments और मंत्रालयों में प्रवेश के लिए लोगों को Covid-19 negative PCR test result प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
इतना ही नहीं यह टेस्ट प्रवेश के 48 घंटे के अंदर का किया हुआ होना चाहिए।

1 अगस्त से लागू हो जाएगा यह नियम
बता दें कि FAHR ने बताया कि यह नियम वहां काम कर रहे कर्मचारियों को छोड़कर सभी आगंतुकों पर लागू होगा। यह नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएगा।
साथ ही यह भी कहा गया है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी है और जो लोग वैक्सीन लेने के लिए उपयुक्त नहीं है उन्हें exemption certificate और negative PCR test result जरूर प्रस्तुत करें।



