UAE : पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित मिल्खा सिंह को दुबई गोल्डेन वीजा का सम्मान मिला
खेल में भारत का नाम ऊंचा कर चुके हैं
गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में भारत का नाम ऊंचा कर चुके हैं। पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित 49 वर्षीय मिल्खा सिंह को आज कौन नहीं जानता होगा। संयुक्त अरब अमीरात ने उनकी उपलब्धियों के सम्मान में उन्हें Dubai Golden Visa से नवाजा है।

पहले प्रोफेशनल गोल्फर बन चुके हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया
इसी के साथ वह पहले प्रोफेशनल गोल्फर बन चुके हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। मिल्खा सिंह ने लगातार तीन ओलंपिक खेलों में देश का नेतृत्व किया था।
उन्होंने कहा कि वह पहली बार 1993 में दुबई आए थे और उन्हें शहर से बहुत ही लगाव है। खासकर दुबई में गोल्फ से जुड़ी सुविधाएं उनका आकर्षण रही हैं।



