ओमान : तूफान के कारण कई काम बाधित, DBBS ने की लोगों से बड़ी अपील
ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने की अपील
Department of Blood Banks Services (DBBS) ने लोगों को ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने की अपील की है। अभी फिलहाल ओमान में तुफान के कारण तबाही मची हुई है, जिसके कारण कई ब्लड डोनेशन के अभियान स्थगित करने पड़े हैं।

ब्लड डोनेशन शनिवार से गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा
इसी कारण DBBS ने अपने बयान में सभी को ब्लड डोनेट करने की अपील की है। ब्लड डोनेशन शनिवार से गुरुवार सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। सभी को इस सामाजिक कार्य में हिस्सा लेना चाहिए।



