सऊदी : मदीना के मस्जिद के कैमरे में खूबसूरत तस्वीर कैद, कंधे पर बुजुर्ग पिता को ले आया व्यक्ति
पिता की ख्वाइश पूरी की
जिस तरह माता पिता बचपन में अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं और उनकी ख्वाइश पूरी करते हैं उसी तरह बच्चों को भी अपने माता पिता का ख्याल उनके बुढ़ापे में रखनी चाहिए और उनकी हर जरूरत को पूरा चाहिए। सऊदी में एक व्यक्ति ने इसी बात का मान रखते हुए पिता की ख्वाइश को पूरा किया है।

कैमरे में यह खूबसूरत तस्वीर रिकॉर्ड हुई
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता को अपने कंधे पर मदीना के Prophet’s Mosque में ले जा रहा है। मस्जिद के ही कैमरे में यह खूबसूरत तस्वीर रिकॉर्ड हुई है। जिसने भी यह वीडियो देखा मंत्रमुग्ध हो गया और उस व्यक्ति की तारीफ करने से खुद को रोक न पाया।



