UAE : जिन्होंने टीका नहीं लिया उनके ENYRY पर नया नियम लागू, आज से शुरू, देखें अपडेट
आज से कुछ नियमों में बदलाव किया जाने वाला है
गुरुवार 17 मार्च 2022 यानी कि आज से कुछ नियमों में बदलाव किया जाने वाला है। इन नियमों से लोगों को काफी राहत मिलने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोग जिन्होंने कोरोनावायरस का टीका नहीं लिया है उन्हें इवेंट, टूरिस्ट प्लेस और कल्चरल स्थानों पर जाने की अनुमति होगी।
अभी फिलहाल कोरोनावायरस में कमी देखी जा रही है जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। Abu Dhabi Emergency, Crisis and Disasters Committee ने ऐसे लोगों को सहूलियत दे दी है और इन स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है जिन्होंने अभी तक टिका नहीं लिया है।

एक जरूरी नियम का पालन करना होगा
हालांकि जिन्होंने टिका नहीं लिया उन्हें सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए एक जरूरी नियम का पालन करना होगा। प्रवेश के लिए 48 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। यानी कि इन स्थानों पर प्रवेश की अनुमति तभी मिलेगी जब व्यक्ति के पास 48 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होगा।



