दुबई से अपने जूते में 370 ग्राम सोना लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय प्रवासी, अधिकारियों ने पकड़ा
कभी कभी लोगों के मन में लालच आ जाता है
ज्यादातर लोग अरब में अपने परिवार का पेट पालने और अपने सपने पूरे करने जाते हैं। लेकिन कभी कभी लोगों के मन में लालच आ जाता है और वह बहुत बड़ा हाथ मारने की सोच लेते हैं। एक बार फिर से एक प्रवासी ने ऐसा ही किया है।
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने बताया है कि गुरुवार को दुबई से आने वाले यात्री के पास 370 ग्राम सोना जब्त किया गया है जिसकी कीमत 19 लाख है।

उसका अजीब सा बर्ताव उस पर शक करने को मजबूर कर रहा था
कस्टम अधिकारी ने बताया है कि उसका अजीब सा बर्ताव उस पर शक करने को मजबूर कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि जो व्यक्ति उसे लेने के लिए आया था उसे अपना सामान दे रहा था।
यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अजीब बात यह थी कि वह सामान के साथ अपने पहने हुए जूते को भी उतारकर दे रहा था। जब अधिकारी ने उससे पूछा कि वह पहना हुआ जूता उतार कर क्यों दे रहा है तो वह सकपका गया। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच की और जूते में 370 ग्राम सोना पाया गया।



