7 लोग गिरफ्तार, अवैध तरीके से मक्का पहुंचा रहे थे तीर्थयात्रियों को, अधिक पैसा लेकर शुरू किया धंधा
पूरी खबर एक नजर,
- बिना लाइसेंस के काम करने वाले गिरफ्तार
- अवैध तरीके से कर रहे थे एंट्री

7 पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए
रियाज पुलिस ने 7 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। आरोप है कि सभी ने अवैध तरीके से मक्का में तीर्थ यात्रियों के ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की थी। आरोपी private transportation की व्यवस्था का लालच दिखाकर तीर्थ यात्रियों को अपने जाल में फंसाते थे।
अवैध तरीके से यात्रियों को मक्का में लेकर जाते थे
आरोपी अवैध तरीके से यात्रियों को मक्का में लेकर जाते थे और इसके बदले में उनसे भारी मात्रा में रकम वसूलते थे। इसके अलावा कई और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने हज से जुड़े काम को बिना लाइसेंस के ही शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और उन्हें लोक अभियोजन भेज दिया गया है।




