SAUDI : AIRPORT पर फल के कार्टन में लाखों की रकम बरामद, आरोपी को जेल के बाद देश निकाला की सजा
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार
जेद्दाह के King Abdulaziz International Airport के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की कोशिश कर रहे एक आरोपी को सजा सुनाई गई है। सऊदी लोक अभियोजक ने एक अफ्रीकी नागरिक को
$297,000 देश से बाहर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरोपी 5000 सऊदी रियाल भी बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था।

बैग में डेट्स के कार्टन में मिलें पैसे
बताते चलें कि महिला आरोपी अपने बैग में डेट्स के कार्टन ले कर जा रही थी। लेकिन जब अधिकारियों ने कार्टन की जांच की तो उनके होश उड़ गए। सभी कार्टन में पैसे थे जिन्हें विदेश में ले जाया जा रहा था।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसे 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। जेल की सजा के बाद उसे देश से निकाल दिया जाएगा।



