• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

UAE और भारत के प्रधानमंत्री KBC के तहत दे रहे हैं आपको 25 लाख रुपए, क्या आपको भी मिला है ऐसा मैसेज, जानिए क्या है सच्चाई

Lov Singh by Lov Singh
दिसम्बर 5, 2022
in India, UAE, World
0
0
SHARES
54
VIEWS

UAE और भारत के प्रधानमंत्री KBC के तहत दे रहे हैं आपको 25 लाख रुपए, क्या आपको भी मिला है ऐसा मैसेज, जानिए क्या है सच्चाई

Lov Singh · दिसम्बर 5, 2022

व्हाट्सएप मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

आजकल व्हाट्सएप मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल हर इंसान करता है। ज्यादातर लोग इसे इस्तेमाल करने में आसान मानते हैं और ऐसा है भी। लेकिन इसी के जरिए मासूम लोगों के फंसाया भी जाता है। व्हाट्सएप पर कई तरह के ऐसे मैसेज आते हैं जिसमें लोगों को पैसे के लालच में फंसाने की कोशिश की जाती है।

 


इस तरह का मैसेज लोगों को लगातार मिल रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि एक लकी ड्रॉ के तहत आपका नंबर सिलेक्ट किया गया है और आपने खाते में लाखों की संख्या में पैसे पहुंचाए जायेंगे। यह फ्रॉड है।

क्या लिखा है मैसेज में ?

मैसेज में लिखा है कि आपने केबीसी की तरफ से 25 लाख रुपए जीत लिया है। इसकी घोषणा दुबई एयरपोर्ट टर्मिनल 1 पर यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन रशीद और अमिताभ बच्चन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से चयन किया गया है जिसमें आपको पैसे पाने के लिए लॉटरी विजय कुमार से संपर्क करना होगा।

इस मैसेज में अभी कहा गया है कि लॉटरी में भाग लेने के लिए आपने कहीं से कोई टिकट नहीं खरीदा है और इसकी जरूरत भी नहीं है। इस मैसेज में व्हाट्सएप नंबर दिया जा रहा है जिसमे कहा जा रहा है कि आपको केवल इस नंबर पर संपर्क करना है और रकम आपके खाते में आ जायेगा।

इस बात का रखें ध्यान

आपको यह जानना जरूरी है कि यह सारे फ्रॉड कर आपको फसाने की साजिश है। दुनिया में कहीं भी इस तरह की कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जाती है जिसमें बिना भाग लिए किसी भी व्यक्ति को इनाम मिले। किसी तरह की प्रतियोगिता या लॉटरी में जीतने के लिए उस में भाग लेना अनिवार्य होता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जब आप इन नंबरों की शुरुआत में देखेंगे तो यह नंबर +92, +1 आदि से शुरू होते हैं। 

+92 पाकिस्तान के नंबर की शुरुवात का कोड है, जैसा कि हमारे भारत में +91 है। यानी कि विदेशों में बैठे लोग 2500000 लॉटरी के नाम पर आप को ठगने की तैयारी करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले मासूम लोगों को इस तरह का मैसेज दिया जाता है और उन्हें व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करने के लिए उत्तेजित किया जाता है। जब वह नंबर पर कॉल करते हैं तो उन्हें एक एप्प डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसमें कोड डालने के बाद मोबाइल का सारा कंट्रोल आरोपियों के पास चला जाता है जिसके बाद वह आपका अकाउंट साफ कर देते हैं। यह भी ध्यान रखें कि आरोपी लगातार इस तरह के मैसेज करके लोगों को यकीन दिलाने की कोशिश करते हैं कि वास्तव में उनकी लॉटरी लगी है।

इस तरह के मैसेज कॉल को न करें रिसीव, फोन हो सकता है हैक

अधिकारियों का कहना है कि इस नंबर से आने वाले कॉल या फिर किसी भी विदेशी नंबर से आने वाले कॉल को अटेंड ना करें क्योंकि आपका फोन हैक हो सकता है। यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि जब आपने कहीं भाग ही नहीं लिया है तो आपको 25 लाख की लॉटरी क्यों लगेगी।

लॉटरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोग रहें सतर्क

साथ ही अगर आप हमेशा लॉटरी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं तब भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही कोई अगला कदम उठाए।

अरब में लकी ड्रॉ में चमकती है किस्मत, लेकिन खबरों में आने वाले और लॉटरी जीतने वाले लोग वैध तरीके से भाग लेते हैं 

आपने ऐसी खबरे देखी होंगी जिनमें संयुक्त अरब अमीरात में कई तरह के इनामी लॉटरी का आयोजन किया जाता है और चुने हुए विजेताओं को लाखों करोड़ों का इनाम दिया जाता है। Mahzooz समेत ऐसे कई तरह के आयोजन होते हैं जिनमें ग्राहकों की किस्मत चमकती है और वह चुटकी में मालामाल हो जाते हैं। लेकिन इसमें जितने के लिए भाग लेना अनिवार्य है। साथ ही यह प्रतियोगिता वैध होते हैं। मासूम लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण आरोपी इसी तरह कलालच देते हैं ताकि पीड़ित को लगे कि वाकई में उसकी भी कुछ ऐसी ही लॉटरी लगी है।

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

Honda ने लाया 74 के माईलेज वाला CD 110, मात्र 60 हज़ार के क़ीमत पर ले जाइए घर

Next Post

पेट्रोल दोपहिया स्कूटर के बदले घर ले आएं ई स्कूटर, यह कम्पनी दे रही है सेल में ग्राहकों को शानदार मौका

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

News

कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

by Nura Basta
फ़रवरी 4, 2026
0

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एक बड़ी घटना टल गई। काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान को इमरजेंसी...

Read moreDetails

Saudi Airlines Baggage: सऊदिया फ्लाइट में 23 किलो सामान ले जाएं या 20 किलो? यात्रियों के लिए आई ये बड़ी अपडेट

फ़रवरी 4, 2026

Air India के विमान में वही तकनीकी खामी मिली जिससे 260 लोगों की जान गई थी, लंदन से आ रहा था भारत

फ़रवरी 4, 2026

Delhi AI Summit: दिल्ली में नहीं लगेगा G20 जैसा लॉकडाउन, 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

पेट्रोल दोपहिया स्कूटर के बदले घर ले आएं ई स्कूटर, यह कम्पनी दे रही है सेल में ग्राहकों को शानदार मौका

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906