• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
बुधवार, मार्च 25, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Automotive

गाड़ी का पुराना नंबर हटाकर लीजिए BH-Number Plate. किसी भी राज्य में नहीं कटेगा टैक्स

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 7, 2023
in Automotive
0
1
SHARES
63
VIEWS

गाड़ी का पुराना नंबर हटाकर लीजिए BH-Number Plate. किसी भी राज्य में नहीं कटेगा टैक्स

Lov Singh · फ़रवरी 7, 2023

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बीएच (BH) सीरीज़ नंबरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब पुराने वाहनों पर भी बीएच सीरीज़ का नंबर लिया जा सकेगा. हालांकि, इसके लिए मंत्रालय ने नियम और शर्तें लागू की हैं.

इन नियमों के आधार पर ही बीएच सीरीज़ का नंबर मिल सकेगा. इससे संबंधित नोटिफिकेशन मंत्रालय ने जारी कर दिया है.

अभी तक नई गाड़ी लेते समय ही बीएच नंबर के लिए आवेदन किया जा सकता है. बीएच नंबर के लिए साधारण नंबरों की तुलना में अधिक टैक्‍स अदा करना होता है. अभी तक, अगर आपके पास पुरानी गाड़ी है या पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं और आप बीएच सीरीज का नंबर लेना चाहते हैं तो यह नंबर नहीं मिल सकता है. लेकिन मंत्रालय के फैसले से भविष्‍य में पुराने वाहन खरीदने वाले लोग भी बीएच सीरीज का नंबर ले सकेंगे.


 

बस एंड कार ऑपरेटर्स कंफेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएमवीआर) के चेयरमैन गुरुमीत सिंह तनेजा ने बताया कि इस फैसले से लाखों लोगों को राहत मिलेगी. अभी सफर के दौरान दूसरे राज्‍य का नंबर देखकर वाहन को जांच के लिए बार-बार रोका जाता है, लेकिन बीएच नंबर लेने के बाद रोका नहीं जाएगा.

ये हैं नियम

  • पुरानी गाड़ी पर उसी व्‍यक्ति को बीएच सीरीज का नंबर मिलेगा, जो आवेदन के नियम व शर्तें पूरी करेगा. मसलन संबंधित व्‍यक्ति की नौकरी ट्रांसफर वाली हो.
  • वाहन बेचते समय एक मालिक से दूसरे को बीएच नंबर ट्रांसफर किया जा सकेगा, लेकिन वह भी नियम शर्तें पूरी करता हो. अगर ऐसा नहीं है तो उसे बीएच नंबर नहीं मिलेगा.
  • बीएच नंबर का नियम केवल निजी वाहनों पर लागू होगा, कमर्शियल वाहनों पर लागू नहीं होगा.

यह होगा फायदा

मंत्रालय के इस फैसले से लाखों उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनकी नौकरी ट्रांसफर वाली है. आर्मी या केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा, क्‍योंकि उनका ट्रांसफर पूरे देश में होता है. ये लोग काफी संख्‍या में पुरानी गाड़ी खरीदते हैं, ट्रांसफर होने पर बार बार एनओसी लेकर दूसरे राज्‍य में वाहन का पंजीकरण कराना होता है लेकिन मंत्रालय के नए फैसले से भविष्‍य में इससे छुटकारा मिल सकेगा.

ShareTweetSendShare
Previous Post

Blaupunkt ने नया स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, सबसे सस्ता TV ला सकते हैं घर, मात्र 6 हज़ार हैं दाम

Next Post

10 हज़ार तक सस्ते वाले यह स्मार्टफोन, खूब भा रहे हैं ग्राहकों को, जानिए लिस्ट

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Extra

Strait of Hormuz में फंसे 20,000 नाविक, 2,000 जहाज़ों के पहिये थमे, ग्लोबल शिपिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती

by Praggya Singh sabal
मार्च 25, 2026
0

Strait of Hormuz में चल रहे तनाव ने ग्लोबल शिपिंग इंडस्ट्री के सामने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) के चीफ Arsenio...

Read moreDetails

UAE की ईरान को कड़ी चेतावनी, इराक में मिसाइल हमलों को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

मार्च 25, 2026

Kuwait Defence Alert: कुवैत में 20 बैलिस्टिक मिसाइल और 9 ड्रोन से हमला, एयरपोर्ट पर लगी आग, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

मार्च 25, 2026

UN प्रमुख Antonio Guterres की बड़ी चेतावनी, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हुआ बेकाबू

मार्च 25, 2026
Next Post

10 हज़ार तक सस्ते वाले यह स्मार्टफोन, खूब भा रहे हैं ग्राहकों को, जानिए लिस्ट

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906