ओमान में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर अस्थायी रूप से बंद, ट्वीट के जरिये दी जानकारी, जाने क्या है कारण
एक नजर पूरी खबर
- ओमान में पुलिस ने ट्वीट कर साझा की जानकारी
- हेल्पलाइन नम्बर अस्थायी रूप से बंद
- तकनीकी खराबी के चलते किया गया बंद
ओमान पुलिस (आरओपी) ने पुलिस ऑपरेशंस सेंटर में कॉल के अस्थायी से बंद कर दिया है। बता दे पुलिस विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
ऑनलाइन जारी किए गए एक बयान में आरओपी ने कहा है कि “रॉयल ओमान पुलिस (आरओपी) ने सभी का ध्यान आकर्षित करना चाहती है, पुलिस संचालन केंद्र आपातकालीन नंबर के लिए सार्वजनिक संचार नेटवर्क में तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए 9999 नंबर के माध्यम से कॉल लेना रोक दि या गया है।”
ऐसे में बता दे जब तक यह तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो जाती तब तक ये सर्विस बंद ही रहेगी।GulfHindi.com



