UAE : 4 कामगार जिस कंपनी में काम करते थे वहीं कर ली चोरी, अब लगा लाखों का जुर्माना
4 कामगारों पर लगा मुआवजा देने का आदेश
संयुक्त अरब अमीरात में कामगारों के ऊपर कंपनी में चोरी करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर जुर्माना लगा दिया गया है। Abu Dhabi Family and Civil Administrative Cases Court ने चारों आरोपियों को आदेश दे दिया है कि वह पीड़ित कंपनी को मुआवजा दें।

क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपी अबू धाबी में एक वेयर हाउस में काम करते थे। आरोपियों ने कंपनी से लाखों के इलेक्ट्रिक केबल चुरा लिए थे। उन्हीं आरोपियों पर वेयर हाउस की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कंपनी ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई तो जांच में पता चला कि आरोपियों ने ही चोरी की थी। उनपर Dh20,000 का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन फिर से कंपनी ने मुवावजे की भी मांग की। बाद में कोर्ट ने उन चारों आरोपी कामगारों को यह आदेश दिया कि वह Dh150,000 मुवावजा दें।

