Bajaj Finance ने अपने interest rates में की वृद्धि, 8.20% तक का फायदा मिल रहा ग्राहकों को
ग्राहकों के लिए खुशखबरी
Bajaj Finance ने अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी सुनाई है। आज बजाज फाइनेंस ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों बढ़ोतरी की है और ग्राहकों को 44 महीने के टेन्योर पर 8.20% का ब्याज दर का लाभ दे रहा है। नई ब्याज दरें 4 मार्च 2023 यानी कि आज से लागू हैं।

इतना मिल रहा है ब्याज दर
NBFC ने 15 महीने से लेकर 23 महीने के टेन्योर पर ब्याज दरों में 35 basis points की बढ़ोतरी की है। ग्राहकों को 7.95% per annum ब्याज दरों का लाभ मिलेगा। वहीं 33 महीने के टेन्योर पर बजाज फाइनेंस नॉन सीनियर सिटीजन को 7.75% per annum का लाभ दे रहा है। ग्राहकों को 44 महीने के टेन्योर पर 8.20% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

RBI के द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी किया है। अब इसके बाद बैंकों ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू कर दी थी। इसी दौरान SBI, HDFC, ICICI समेत स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंकों ने सेविंग अकाउंट, फिक्स डिपॉजिट और RD में बढ़ोतरी की है।




