• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बॉलीवुड के फ़ेमस अभिनेता, निर्माता, निर्देशक सतीश कौशिक का निधन. बॉलीवुड को लगा गहरा झटका

Lov Singh by Lov Singh
मार्च 9, 2023
in India
0
1
SHARES
11
VIEWS

बॉलीवुड के फ़ेमस अभिनेता, निर्माता, निर्देशक सतीश कौशिक का निधन. बॉलीवुड को लगा गहरा झटका

Lov Singh · मार्च 9, 2023

शहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के 66 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है. उनके करीबी दोस्त, अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करके यह जानकारी दी.

उन्होंने लिखा, ‘जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीष कौशिक के बारे में लिखूंगा, मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति! ‘ निधन से एक दिन पहलेसतीश कौशिक ने 7 मार्च को अपने आखिरी ट्वीट में अली फजल, ऋचा चड्ढा, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी संग होली की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके चेहरे पर हमेशा वाली बेफिक्री और मुस्कान दिख रही है. सतीश कौशिक ने ट्वीट में बताया था कि उन्होंने जुहू के जानकी कुटीर में यह होली खेली थी.

Image


सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से किया था. उन्होंने करीब 4 दशक लंबे अपने करियर में करीब 100 फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और करीब डेढ़ दर्जन फिल्में डायरेक्ट की.

एक बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक होने के साथ ही सतीश कौशिक स्क्रीनप्ले राइटर भी थे. उन्होंने हम आपके दिल में रहते हैं, हमारा दिल आपके पास है, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, तेरे नाम, क्योंकि, ढोल और कागज जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया.

बतौर एक्टर उन्होंने मिस्टर इंडिया, मोहब्बत, जलवा, राम लखन, जमाई राजा, अंदाज, मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी, साजन चले ससुराल, दिवाना मस्ताना, परदेसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, हसीना मान जाएगा, राजा जी, आ अब लौट चलें, हम आपके दिल में रहते हैं, चल मेरे भाई, हद कर दी आपने, दुल्हन हम ले जाएंगे, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और कागज समेत कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदायगी का लोहा मनवाया.

ShareTweetSendShare
Previous Post

Aadhar और PAN नहीं लिंक करने पर 10 हज़ार रुपये Fine का ऐलान. अंतिम तारीख़ हुआ घोषित.

Next Post

बनारस में 3.85 KM लंबा रोपवे से होगा सफ़र. कैंट से गोदौलिया आना जाना होगा 5 मिनट का सफ़र

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi King और Crown Prince ने दान किए 70 मिलियन रियाल, पहले ही दिन जमा हुए 646 मिलियन

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 21, 2026
0

सऊदी अरब में रमजान के दौरान दान-पुण्य के लिए मशहूर नेशनल प्लेटफॉर्म 'Ehsan' का छठा चरण शुरू हो चुका है। इस मुहिम की शुरुआत किंग सलमान और...

Read moreDetails

Saudi Arabia News: प्रिंस सलमान ने मदीना में की खास बैठक, रमजान के लिए जारी हुए ये नए नियम और दान का ऐलान

फ़रवरी 21, 2026

Ajman में रमज़ान से ठीक पहले लापता हुआ बांग्लादेशी प्रवासी, CCTV में दिखी आखिरी झलक

फ़रवरी 21, 2026

Guggenheim Abu Dhabi: 2026 में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, जानिए टिकट और नियमों की जानकारी

फ़रवरी 21, 2026
Next Post

बनारस में 3.85 KM लंबा रोपवे से होगा सफ़र. कैंट से गोदौलिया आना जाना होगा 5 मिनट का सफ़र

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906