सऊदी एयरलाइन के कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, विंडशील्ड में दरार आने के बाद Kolkata Airport पर हुआ लैंड
भारत में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
शनिवार को भारत में Saudia Airlines cargo flight की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कोलकाता एयरपोर्ट पर कराई गई है। पायलट के अनुसार उड़ान के दौरान हवा में विंडशील्ड में दरार आ गई थी जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग 12.02pm में Kolkata Airport पर कराई गई। लैंडिंग के पहले एयरपोर्ट पर सभी तरह की तैयारियां की गई जिसके बाद लैंडिंग कराई गई। विमान के विंडशील्ड में दरार आ जाने के कारण यह फैसला लेना पड़ा।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इमरजेंसी लैंडिंग की पहली घटना नहीं है पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में Abu Dhabi-bound Etihad Airways flight की लैंडिंग कब आई थी। तकनीकी खराबी के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।





