दुबई वाला यह सिस्टम भारत में भी शुरू, जरूरतमंदों को मुफ्त में मिल रहा है भोजन, व्यक्ति ने पेश की मिशाल
कई लोगों को नहीं मिल पति है दो वक्त की रोटी
आज भी हमारी समाज में ऐसे लोग रहते हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है। बहुत कम ही लोग हैं जिन्हें इन लोगों की चिंता होती है। उदयपुर के अरवाना मॉल की तरफ से इन लोगों के लिए एक व्यवस्था की गई है। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक पहल शुरू की गई है।
दरअसल अरवाना मॉल के बाहर दो फ्रीज लगाए गए हैं। यहां पर लोग अपना एक्स्ट्रा खाना रख सकते हैं और जरूरतमंद यहां से खाना लेकर जाते हैं। मॉल के संचालक हसन पालीवाला के द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है। दिहाड़ी मजदूरों को इससे काफी लाभ मिलता है।

दुबई में है ऐसी व्यवस्था
मौन के संचालक ने बताया कि ऐसी व्यवस्था उन्होंने दुबई में देखी है। वहां पर बिल्डिंग के बाहर लगे हुए थे जिसमें लोग बचा हुआ खाना रख जाते थे। उदयपुर में शुरू की गई है सेवा लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। नानवेज और वेज अलग अलग रखा जाता है। लोग अपनी मर्जी से खाना लेकर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक ही फ्रिज लगाया गया था जिसमें आस पास के रेस्टोरेंट या फूड आउटलेट आकर खाना रख जाते हैं। बाद में दो फ्रिज कर दिया गया ताकि वेज और नॉन वेज का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग की अपील की है।





