• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
गुरूवार, फ़रवरी 5, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

Advance Salary ले सकेंगे कंपनी से. देश में पहली बार लागू हुआ नया सिस्टम. लोन लेने का झंझट ख़त्म.

Lov Singh by Lov Singh
जून 1, 2023
in India
0
0
SHARES
54
VIEWS

Advance Salary ले सकेंगे कंपनी से. देश में पहली बार लागू हुआ नया सिस्टम. लोन लेने का झंझट ख़त्म.

Lov Singh · जून 1, 2023

बहुत सारे ऐसे समय आते हैं जब आपको कुछ पैसों की जरूरत होती है जिसके लिए नौकरी पेशा वाले लोग लोन ले लेते हैं, लेकिन अब देश में पहली बार Advance Salary सिस्टम लागू किया जा रहा है जिसके वजह से छोटे-मोटे लोन लेने के बजाय अब बिना ब्याज दर के आप अपना सैलरी एडवांस मिले सकेंगे.

सरकारी कर्मचारियों पर इस समय राजस्‍थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार खूब मेहरबान है. महंगाई भत्‍ता बढ़ाने और पदोन्‍नति के बाद अब एक और शानदार तोहफा सरकार की ओर से कर्मचारियों को मिला है.

राजस्‍थान सरकार ने घोषणा की है कि अब राज्‍य के कर्मचारी अपना वेतन भी एडवांस (Advance Salary) में ले सकते हैं. नई व्यवस्था एक जून से लागू हो गई है. खास बात ये है कि अग्रिम वेतन सुविधा उपलब्ध कराने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है. अभी तक एडवांस सैलरी देश के किसी भी स्‍टेट में नहीं दी जा रही है.


राज्‍य सरकार के कर्मचारी और अधिकारी अपने वेतन का आधा हिस्‍सा एडवांस में लेने के हकदार होंगे. एक बार में बीस हजार रुपये का अधिकतम भुगतान किया जाएगा. यह व्यवस्था आज से लागू होने जा रही है. इसके लिए वित्त विभाग ने एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी से समझौता किया है. आने वाले दिनों में कुछ अन्य वित्तीय संस्थानों से एग्रीमेंट करने की तैयारी है, जिनमें कुछ बैंक भी शामिल होंगे. गौरतलब है कि राजस्‍थान में कुछ समय पश्‍चात ही चुनाव होने वाले हैं. इस वजह से राज्‍य की कांग्रेस सरकार आए दिन कोई न कोई राहत वाली घोषणा कर रही है.

नहीं देना होगा ब्‍याज

खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारी को एडवांस में अपनी सैलरी लेने पर कोई ब्‍याज भी नहीं चुकाना होगा. वित्तीय संस्था केवल ट्रांजेक्शन चार्ज ही वसूल करेगी. आधा वेतन पहले ही मिलने की सुविधा से छोटे कर्मचारियों को ज्‍यादा फायदा होने की उम्‍मीद है. अब उन्‍हें अपनी जरूरतों को पूरी करने पर मोटे ब्‍याज पर पैसा नहीं उठाना पड़ेगा.

नहीं बताना होगा कारण

राज्‍य सरकार ने एडवांस में वेतन लेने के लिए कोई शर्ते नहीं रखी हैं. कर्मचारी को नहीं बताना होगा कि उसे एडवांस क्‍यों चाहिए. आईएफएमएस पोर्टल पर कर्मचारी को वेतन के एडवांस भुगतान के लिए आग्रह करना होगा. ऐसा करने पर अगले महीने के वेतन का बिल जनरेट हो जाएगा. उससे आगे के माह के वेतन से एडवांस राशि कटेगी. एडवांस के लिए दिन हो या रात पोर्टल पर कभी भी आग्रह किया जा सकेगा. जो पीएसयू (सार्वजनिक उपक्रम) सहमति देंगे उनमें भी एडवांस वेतन की शुरुआत होगी.

ShareTweetSendShare
Previous Post

देश में बड़ा आपदा. कई सड़क बहें और 300 से ज़्यादा लोग फ़सें. 9 इलाको के लोगो को सुरक्षित रहने के लिए अलर्ट जारी

Next Post

पटना राँची के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस. सब कुछ हुआ फाइनल. 18 डब्बा वाली ट्रेन 6 दिन दौड़ेगी सप्ताह में

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Finance

Patna Municipal Corporation का बड़ा फैसला, शेयर बाज़ार में होगी एंट्री, 200 करोड़ जुटाने का प्लान

by Praggya Singh sabal
फ़रवरी 5, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में विकास कार्यों को रफ़्तार देने के लिए पटना नगर निगम ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। निगम अब फंड जुटाने के लिए...

Read moreDetails

Saudi Arabia ने Germany के साथ मिलाया हाथ, ऊर्जा के क्षेत्र में हुई बड़ी डील, 2030 का रखा लक्ष्य

फ़रवरी 5, 2026

Taiwan का बड़ा ऐलान, होटल इंडस्ट्री में 6600 विदेशियों को मिलेगी नौकरी, सैलरी 32,000 NT$ तय

फ़रवरी 5, 2026

Saudi Arabia Jawazat Update: सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए इकामा फीस पर आया बड़ा अपडेट, किस्तों में भुगतान पर रोक

फ़रवरी 4, 2026
Next Post

पटना राँची के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस. सब कुछ हुआ फाइनल. 18 डब्बा वाली ट्रेन 6 दिन दौड़ेगी सप्ताह में

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906