UAE : Midday Break हुआ लागू, उल्लंघन करने वाले नियोक्ता पर लगेगा Dh50,000 का जुर्माना
भीषण गर्मी को देखते हुए वर्क बैन लागू
संयुक्त अरब अमीरात में भीषण गर्मी को देखते हुए वर्क बैन लागू कर दिया गया है। इस दौरान कामगारों को 12.30 pm से लेकर 3 pm तक काम नहीं करना है। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

‘Midday Break’ पहल के तहत कामगारों को दी जाती है राहत
अधिकारियों ने कहा है कि इस नियम का पालन सभी के लिए अनिवार्य होगा। जो भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा उस पर बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। यह न्योता की जिम्मेदारी होगी कि वह वर्क मैन के दौरान कर्मचारियों को राहत दे और आराम का स्थान तय करे।
अगर नियोक्ता इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नियोक्ता पर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। आरोपी पर अधिकतम Dh50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। कामगारों को लगातार 8 घंटे काम नहीं करना है।
तुरंत करें शिकायत
निवासियों और प्रवासियों को यह कहा गया है कि नियोक्ता की शिकायत 600590000 या MoHRE की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं।





