KUWAIT : कामगारों के लिए छुट्टी की घोषणा, जल्द ही मिलेगा 4 दिन आराम
बुधवार 19 जुलाई को रहेगी कर्मचारियों की छुट्टी
कुवैत में Islamic New Year holiday की घोषणा की गई है। इस दौरान कर्मचारियों को 4 दिन की लंबी छुट्टी का लाभ उठाने को मिलेगा। कुवैत में Center For Government Communication ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार 19 जुलाई को नए साल के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी।
वहीं गुरुवार 20 जुलाई को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। यानी कि इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी वीकेंड के बाद कर्मचारियों को लगातार 4 दिन की छुट्टी मिलेगी।

ओमान में भी को गई है छुट्टी की घोषणा
इससे पहले भी ओमान में छुट्टी की घोषणा की गई है। ओमान में गुरुवार 20 जुलाई 2023 को प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि गुरुवार 20 जुलाई को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए आधिकारिक छुट्टी होगी। Hijri new year 1445 के मौके पर इस छुट्टी की घोषणा की गई है।





