OLA Electric ने शोकेस किए 4 नए इलेक्ट्रिक बाइक के Concept, क्रूजर, एडवेंचर, सुपरस्पोर्ट और रोडस्टर बाइक शामिल है
OLA Electric: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने 4 नए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के कांसेप्ट को शोकेस किया है। इनमें चार डिफरेंट टाइप के कांसेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक है। इनमें क्रूजर, एडवेंचर, सुपरस्पोर्ट और रोडस्टर बाइक शामिल है।
OLA Electric New Bike Concept: अर्ली स्टेज डेवलपमेंट में है
यह 4 नए इलेक्ट्रिक बाइक अभी अर्ली स्टेज में है अपनी डेवलपमेंट के यह कब लॉन्च होंगे, इनकी क्या कीमत होगी और इनके एग्जैक्ट स्पेसिफिकेशन है क्या है और रेंज कितनी मिलेगी इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
चारो बाइक में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन मिलेगा
इन चारों ही इलेक्ट्रिक बाइक के कांसेप्ट में बहुत ही फ्यूचरिस्टिक और अच्छा डिजाइन मिलेगा और लोग इन डिजाइन को बहुत ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि इन की क्या कीमत होगी और कब तक यह इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लॉन्च होंगे?





