OMAN : रॉयल एयर फोर्स ने चिकित्सा निकासी कर बचाई बच्चे की जान, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची
चिकित्सा निकासी कर बचाई गई बच्चे की जान
ओमान में रॉयल ओमान पुलिस के द्वारा चिकित्सा निकासी कर एक बच्चे की जान बचाई गई है।मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ से नीचे गिर जाने के कारण बच्चा घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज बहाव के कारण बच्चा पहाड़ से नीचे गिर गया था।
घटना की जानकारी मिलती ही रॉयल ओमान फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बचाने की प्रयास में जुट गई। बच्चे को तुरंत South Al Batinah के एक अस्पताल में पहुंचाया गया।

पुलिस ने जारी किया बयान
पुलिस ने अपने जारी किए गए बनाने में इस बात की जानकारी दी है कि Police aviation ने चिकित्सा निकासी कर एक बच्चे की जान बचाई है। बच्चे को तुरंत Wadi Bani Awf area से Al-Rustaq Hospital पहुंचाने की आवश्यकता थी जिसके बाद उसे तुरंत दूसरे अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चा पहाड़ से गिर गया था जिसके कारण उसे बहुत चोट आई थी। भारी बारिश के कारण बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत सामने आ रही थी जिसके बाद रॉयल एयर फोर्स ने उसे बचाया।





