बैलेंस चेक करते ही उड़े ग्राहक के होश, Account में थे 753 करोड़ रुपये, भागा भागा पहुंचा बैंक
अकाउंट में करोड़ों रुपए आने की घटना आई सामने
लोगों के अकाउंट में अचानक से करोड़ों रुपए आने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर से इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें चेन्नई में एक मेडिकल दुकान में काम करने मुहम्मद इदरीस के अकाउंट में 753 करोड़ रुपये आ गए हैं।

बैलेंस चेक किया तो रह गए हैरान
उन्होंने अपने कोटक महिंद्रा बैंक के अकाउंट में 2 हज़ार रुपए जमा किए थे। इसके बाद जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो उन्हें 753 करोड़ रुपये का एसएमएस आया जिसके बाद वह हैरान रह गए।
इदरीस ने तुरंत इस बात की जानकारी बैंक अधिकारी को दी। अधिकारियों ने उनके अकाउंट को फ्रिज कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि एसएमएस मैसेजिंग में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है। पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमें कई ग्राहकों के अकाउंट में लाखों करोड़ों रुपए गलती से जमा कर दिए जाते हैं। इस मामले में जांच जारी है।



