मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 45 वर्षीय मोहम्मद ताहिर नामक व्यक्ति को सऊदी अरब जाने की कोशिश में फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया। ताहिर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और 2019 में सऊदी अरब द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।

सऊदी ने कर दिया था ब्लैकलिस्ट

साल 2011 से मोहम्मद सऊदी में काम कर रहा था। 2018 में भारत छुट्टियों पर आया, लेकिन वापस नहीं गया, जिससे उसे 2019 में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। 1 अगस्त 2025 को उसने लखनऊ से बना फर्जी पासपोर्ट और सऊदी वीज़ा के साथ फ्लाइट QP-567 से रियाद जाने की कोशिश की।

कैसे हुआ शक

इमिग्रेशन अधिकारी गणेश गवली को ताहिर के उम्र में गड़बड़ी का शक हुआ  असल उम्र 45, लेकिन पासपोर्ट में 35 साल लिखे थे। जांच में पुराना पासपोर्ट मिला, जिससे उसका असली नाम और पहचान उजागर हुई। ताहिर ने माना कि सऊदी में दोबारा काम के लिए उसने फर्जी दस्तावेज़ बनवाए।

 कानूनी कार्रवाई

सहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जालसाजी, फर्जीवाड़ा और इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसमें कोई एजेंट या फर्जीवाड़ा गैंग शामिल था या नहीं।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.