31 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति पर है आरोप

एक 31 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति पर एक नेपाली महिला को अपहरण करने का आरोप लगा है। उसने महिला को अपनी माँ की देखभाल का काम देने के बहाने अपने जाल में फंसा लिया था। बता दें कि दुबई के सरकारी अभियोजन रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 27 जुलाई को हुई थी।

काम तलाश रही थी महिला

महिला ने बताया कि वो काम के तलाश में थी। उस व्यक्ति ने उसे काम देने के बहाने फ़ोन किया। फिर वो महिला से मिला और अपनी कार में बैठाकर लगभग 3 घंटे तक इधर उधर घूमता रहा। साथ ही वो महिला को छूने की कोशिश भी करता रहा। Al Rafaa police station में इस बात की शिकायत दर्ज़ की गयी है।

धक्का देकर गिरा दिया और खुद कार से भाग गया

इस बीच महिला उसे मना करती रही पर उसने उसकी एक न मानी। फिर महिला ने अपने पति को फ़ोन किया और पुलिस की धमकी दी जिसके बाद आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और खुद कार से भाग गया।

आरोपी ने आरोपों से किया इंकार

पुलिस ने बताया है कि वो व्यक्ति जिस कंपनी में काम करता है, घटना के वक़्त उसी कंपनी का कार उपयोग कर रहा था। आरोपी ने बयान दिया है कि उसने सिर्फ महिला के हाँथ छुए हैं।

आत्मरक्षा के लिए वह चिल्लाने लगी

महिला का पति एक सुरक्षा गार्ड है। उस ने कहा कि ऑनलाइन पोस्ट किया गया नंबर उसका खुद का था। आरोपी ने शाम 5.30 बजे के आसपास करमा में उसकी पत्नी को उठाया। आत्मरक्षा के लिए वह चिल्लाने लगी। अंत में, उसने उसे अल क्वोज़ के पास गिरा दिया। आरोपी को हिरासत में रखा गया है और उसपर अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।