आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक खाता खुलवाने सहित करीब सभी तरह के सरकारी कामों में होता है। ऐसे में आधार कार्ड की सुरक्षा काफी जरूरी है। इस कार्ड में व्यक्ति के बायोमैट्रिक सहित सभी डिटेल होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आधार कार्ड को सुरक्षित रखा जाए और इसका कोई भी गलत इस्तेमाल न कर पाए।

घर पर ही कर सकते हैं चेक

आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां किया गया है इसकी डिटेल घर बैठे ही प्राप्त की जा सकती है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ऑफिशियल साइट पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधार की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर Aadhaar Services के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आधार नंबर और दिखाई दे रहे सिक्योरिटी कोड को डालकर Send OTP पर क्लिक करना होगा। जो भी मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होगा उसे पर एक ओटीपी आएगा जिसे सबमिट करना होगा। इसके बाद ओटीपी सहित सभी जानकारी को सबमिट करने के बाद वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पिछले 6 महीनों में आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ इसकी जानकारी सामने होगी।

अगर आधार का कहीं गलत इस्तेमाल किया गया है तो क्या करें?

अगर आपको लिस्ट में कहीं भी आधार का गलत इस्तेमाल की जानकारी मिलती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>