आधार कार्ड जल्द कराएं अपडेट

सरकार के द्वारा आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की सेवा दी जा रही है। सभी तरह के कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है ऐसी स्थिति में आधार कार्ड का अपडेट होना और उसे पर लिखी गई जानकारी सही होना काफी जरूरी है। UIDAI ने आधार कार्ड में दर्ज डिटेल्‍स को घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार अपडेट करने की अनुमति दे दी है।

बताते चले कि पहले आधार को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून थी जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर किया गया था। अब यह सीमा भी समाप्त हो चुकी है जिसके बाद आधार कार्ड ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अहम फैसला लिया गया है।

आधार कार्ड में डिटेल अपडेट करने की डेट लाइन फिर से बढ़ाया गया

मिली जानकारी के अनुसार आधार कार्ड में डिटेल अपडेट करने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। इस डेट को 14 सितंबर से बढ़कर 15 दिसंबर 2023 तक कर दिया गया है। क्या कहा गया है कि जिन भी लोगों ने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था उन्हें एक बार अपनी डिटेल फिर से अपडेट करा लेनी चाहिए। अपने आधार कार्ड की डिटेल फ्री में 14 दिसंबर 2023 तक अपडेट किया जा सकता है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>