सोशल मीडिया पर तेजी से फैल जाती हैं खबरें

सोशल मीडिया पर तेजी से खबरें फैल जाती हैं। तेजी से बढ़ती तकनीक के साथ खबरों का आदान-प्रदान भी आसान हुआ है और बिजली की तेजी से खबरों को एक दूसरे तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सही खबरों के साथ-साथ गलत खबरें भी तेजी से फैल रही है जिसके कारण लोगों में गलत जानकारी बढ़ जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि आपके पास आधार कार्ड है तो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। भारत सरकार के द्वारा आधार कार्ड सभी नागरिकों के लिए जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड के बिना लोगों का कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है। ऐसी स्थिति में आधार कार्ड से जुड़ी भ्रामक खबरों का तेजी से फैलने खतरनाक है।

खबर है पूरी तरह फर्जी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि हर व्यक्ति को आधार कार्ड पर प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत लाखों रुपए का लोन मिल सकता है। यह जानकारी दी गई है कि आधार कार्ड पर ₹300000 का लोन लिया जा सकता है।

PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को गलत पाया है। यह साफ-साफ कहा गया है कि सरकार के द्वारा ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। यह खबर पूरी तरह फर्जी है।